Corona Live Update: अब तक 42 हजार 505 केस: लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड 2676 नए मरीज बढ़े, दिल्ली में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 427 पॉजिटिव मिले
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हजार 505 हो गई है। अकेले महाराष्ट्र में करीब 13 हजार कोरोना पॉजिटिव हैं। यह कुल संक्रमितों का करीब 31% है। रविवार को महाराष्ट्र में 678, दिल्ली में 427, गुजरात में 374, पंजाब में 330, उत्तरप्रदेश में 158, राजस्थान में 114, मध्यप्रदेश में 49 समेत 2676 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। नए मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन सबसे ज्यादा है। शनिवार को 2567 संक्रमित मिले थे।
Comments
Post a Comment